बेटी की शादी हर माता-पिता के लिए एक भावनात्मक पल होता है, लेकिन जब आमदनी कम हो और खर्च ज़्यादा, तो यही खुशी कई बार परेशानी का सामना बन जाती है। खासकर छोटे वर्ग के परिवारों के लिए शादी से जुड़ी चीज़ों का इंतज़ाम करना आसान नहीं होता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने इसी चिंता को समझते हुए उत्तराखंड शादी अनुदान योजना 2026 की शुरुआत की है, जिसके तहत बेटी की शादी के लिए सीधे आर्थिक मदद दी जाती है।

इस आर्टिकल में आपको उत्तराखंड शादी अनुदान योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलने वाली है। योजना क्या है, किसे इसका फ़ायदा मिलेगा, कितनी राशि दी जाएगी, पात्रता क्या है, कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है—सब कुछ एक ही जगह, आसान और सीधी भाषा में बताया गया है।

आपको बता दें कि यह लेख खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो इस योजना का सही और पूरा लाभ लेना चाहते हैं। यहां आपको अधूरी या भ्रामक बातें नहीं मिलेंगी। इसलिए अगर आप या आपके परिवार में किसी बेटी की शादी आने वाली है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना 2026 क्या है?

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही एक सरकारी पहल है। इस योजना का मकसद गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद प्रोवाइड करना है। योजना के तहत योग्य परिवारों को बेटी के विवाह पर 50,000 रुपए की राशि दी जाती है, जिससे शादी से जुड़ी जरूरी चीज़ों का इंतज़ाम किया जा सके।

यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती है, जिससे बीच में किसी तरह की परेशानी न हो। आमतौर पर यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग की उन विधवाओं की बेटियों के लिए है जो विधवा पेंशन ले रही हैं।

योजना का मकसद क्या है?

इस योजना का सबसे बड़ा मकसद यही है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बेटी की शादी में रुकावट न आए। छोटे वर्ग के परिवारों को शादी के समय जो खर्च उठाने पड़ते हैं, उनमें सरकार का यह सहयोग काफी राहत देने वाला साबित होता है।

कितनी राशि मिलती है?

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना के तहत प्रति बेटी 50,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि शादी के बाद या तय प्रक्रिया के अनुसार खाते में भेजी जाती है।

योजना का फ़ायदा किन्हें मिलेगा?

इस योजना का फ़ायदा उन परिवारों को मिलेगा जो तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। खास बात यह है कि एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना 2026 की पात्रता

अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आप इसके योग्य हैं या नहीं। नीचे पात्रता से जुड़ी जरूरी शर्तें आसान भाषा में दी गई हैं।

  • आवेदक उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए
  • इस योजना का फ़ायदा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग की उन विधवाओं की बेटियों को मिलेगा जो विधवा पेंशन प्राप्त कर रही हैं
  • आवेदक बीपीएल श्रेणी या अंत्योदय कार्ड धारक होना चाहिए
  • परिवार की वार्षिक आमदनी 48,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए ही अनुदान दिया जाएगा
  • योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है

आपको बता दें कि अगर इन शर्तों में से किसी एक को भी आप पूरा नहीं करते हैं, तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज लगाने होते हैं। इसलिए आवेदन शुरू करने से पहले इन कागज़ों को तैयार रखना बहुत जरूरी है।

  • वर और वधू की जन्मतिथि का प्रमाण (स्कूल प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र)
  • उत्तराखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक, वर और वधू का आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • तहसीलदार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र
  • सामान्य वर्ग की विधवाओं के लिए विधवा पेंशन प्रमाण पत्र
  • बीपीएल या अंत्योदय कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी
  • सभी स्रोत को मिलाकर 48,000 रुपए या उससे कम आमदनी का प्रमाण पत्र
  • शादी का पंजीकरण या विवाह प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र कि परिवार ने इस योजना का लाभ दो से ज्यादा बेटियों के लिए नहीं लिया है दस्तावेज सही और पूरे होने पर ही आवेदन को आगे बढ़ाया जाता है।

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अब बात करते हैं सबसे जरूरी हिस्से की—ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया। सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ssp.uk.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन हेतु” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब “नया ऑनलाइन आवेदन करें” पर जाएं
  • आपकी स्क्रीन पर पेंशन/अनुदान योजनाओं का आवेदन फॉर्म खुलेगा
  • योजना चुनने वाले ऑप्शन में शादी अनुदान योजना सेलेक्ट करें
  • इसके बाद आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, आधार नंबर आदि भरे
  • नीचे दिए गए सेक्शन में शादी से जुड़ी जानकारी जैसे दूल्हा-दुल्हन का नाम और विवाह तिथि भरे
  • भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें
  • घोषणा वाले बॉक्स पर टिक करें
  • कैप्चा कोड भरे और “Submit Application” बटन पर क्लिक करें

इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

अगर आपने आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि वह किस स्टेज पर है, तो इसके लिए भी आसान तरीका मौजूद है।

आवेदन स्थिति चेक करने के स्टेप्स

  • योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ssp.uk.gov.in पर जाएं
  • “ऑनलाइन आवेदन हेतु” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • “आवेदन की स्थिति जानें” पर जाएं
  • आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर या आधार नंबर में से कोई एक भरे
  • “Search” बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति दिख जाएगी

इस तरह आप घर बैठे अपने आवेदन की जानकारी देख सकते हैं।

उत्तराखंड शादी अनुदान योजना 2026 के कुछ जरूरी फायदे

  • बेटी की शादी में आर्थिक बोझ कम होता है
  • जरूरतमंद परिवारों को सीधी मदद मिलती है
  • ऑनलाइन प्रक्रिया होने से पारदर्शिता बनी रहती है
  • राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है
  • छोटे वर्ग के परिवारों के लिए यह योजना काफी मददगार साबित होती है

योजना से जुड़ी जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए

  • आवेदन समय पर करना बहुत जरूरी है
  • सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होने चाहिए
  • गलत जानकारी भरने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है
  • योजना का लाभ सीमित संख्या में दिया जाता है, इसलिए देर न करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: उत्तराखंड शादी अनुदान योजना का लाभ कितनी बेटियों को मिलेगा?
इस योजना का फ़ायदा एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए मिलेगा।

प्रश्न 2: इस योजना में कितनी राशि दी जाती है?
योजना के तहत प्रति बेटी 50,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

प्रश्न 3: क्या सामान्य वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
हां, लेकिन केवल वे सामान्य वर्ग की विधवाएं जो विधवा पेंशन ले रही हैं, उनकी बेटियां ही इस योजना के लिए योग्य हैं।

प्रश्न 4: आवेदन का तरीका क्या है?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है और समाज कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए किया जाता है।

प्रश्न 5: अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?
ऐसे में दस्तावेज और जानकारी दोबारा जांच कर सही तरीके से फिर से आवेदन किया जा सकता है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और सरकार की इस कमाल की पहल का पूरा फ़ायदा उठाएं।